पानी की बोतल 15 रुपये में ही खरीदें

लखनऊ। उत्तम कोटि की यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर रेलवे ने एक और सार्थक प्रयास किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया की स्टेशन पर पीने के पानी की ओवरचार्जिंग रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए गए हैं। जिसके अंतर्गत खानपान के प्रत्येक स्टाल पर ठंडे पानी की बोतल रेल नीर को मात्र 15 रुपये में बिक्री हेतु दोबारा नए स्टिकर लगाकर इनका मूल्य प्रदर्शित किया जा रहा है।

यह भी पड़े- उप मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा’ के रथ का किया शुभारंभ

इसके अतिरिक्त ट्रेन आने पर उद्घोषणा के माध्यम से रेल यात्रियों को इस विषय में जागरूक करते हुए अवगत कराया जा रहा है कि वे सभी रेल नीर पानी की बोतल 15 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से ही खरीदें। जिनका विक्रय15 रुपये  प्रति बोतल सुनिश्चित किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि रेल संबंधी किसी भी जानकारी या सहायता हेतु रेलवे के हेल्पलाइन नम्बर 139 और रेल मदद ऐप द्वारा अपनी शंका और समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button