किसानों के जीवन में खुशहाली लाएगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

37 जिलों में शत प्रतिशत, 13 जिलों में 99 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

लखनऊ। प्रदेश में फसलों के डिजिटल सर्वे का कार्य तेज गति से जारी है। जिसमे 37 जिलों में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। वहीं 13 जिलों में भी कार्य 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द बाकी बचे जनपदों में भी सर्वे के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।  धीमी प्रगति वाले जनपदों को लेकर नाराजगी जतायी है। उन्होंने जिलाधिकारियों को तेज गति से सर्वे पूरा करने की सख्त हिदायत दी है।

1.19 करोड़ से अधिक खेतों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे

सर्वे के कार्य में लगे प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन 50 खेतों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में इस कार्य में कुल 5764 सर्वेयर लगाये गये हैं, जिसमें 1437 कृषि विभाग, 2733 राजस्व विभाग और 1594 पंचायत सहायक हैं। इन्हें प्रदेश के 26775 राजस्व ग्रामों में कुल 1.19 करोड़ से अधिक खेतों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करना है। इनमें से 16490 राजस्व ग्रामों में सर्वे को पूरा कर लिया गया है।

किस जिले में कितनी प्रगति

अपडेट आंकड़ों की बात करें तो बागपत, आजमगढ़, अमरोहा, बलरामपुर, गोंडा, एटा, आगरा, बहराइच, बरेली, बिजनौर, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, शामली, श्रावस्ती, सोनभद्र, उन्नाव, सहारनपुर, फिरोजाबाद, बांदा, बुलंदशहर, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर, कन्नौज, शाहजहांपुर, कासगंज, मैनपुरी, खीरी, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज और लखनऊ में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा महाराजगंज, इटावा, अंबेडकरनगर, कन्नौज, कानपुर नगर, अलीगढ़, बलिया, मथुरा, बदायूं, सीतापुर, संभल, अमेठी, कुशीनगर, बाराबंकी, कानपुर देहात, पीलीभीत, हापुड़ और मऊ में भी 95 से 99 प्रतिशत तक सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इन जिलों में तेज गति से चल रहा सर्वे

शत प्रतिशत से लेकर 95 फीसदी तक सर्वे पूरा करने वाले जनपदों के अलावा हमीरपुर, चंदौली, देवरिया, अयोध्या, बस्ती, मुरादाबाद, जालौन, औरैया, सुल्तानपुर, हरदोई, मिर्जापुर, महोबा और फर्रुखाबाद में कार्य 80 फीसदी से लेकर 95 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा संत कबीरनगर, प्रतापगढ़, जौनपुर, चित्रकूट, झांसी, भदोही, वाराणसी और गोरखपुर में भी सर्वे का कार्य 70 से 80 फीसदी के बीच पूरा हो चुका है। जिन जनपदों में सर्वे का कार्य 70 फीसदी से कम है उन्हें लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

बता दें कि मोबाइल एप के जरिए कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मचारी खेतों में उगी फसलों का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं। योगी सरकार इसके जरिए प्रदेश में पैदा की जा रही फसलों का पूरा डेटा तैयार करा रही है। सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकडे़ प्राप्त होंगे, उससे प्रदेश के किसानों के लिए योजना बनाने में बहुत सुविधा प्राप्त होगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलने का एक उपक्रम है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button