बस दुर्घटनाओं को रोकने हेतु लागू होगी सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना

सुरक्षित बस संचालन को बढ़ावा

लखनऊ। परिवहन निगम की बसों से हो रही दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चालकों हेतु ’’सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना’’ 01 जनवरी से लागू किये जाने का निर्णय निगम बोर्ड की बैठक में लिया गया। इससे चालकों में सुरक्षित बस संचालन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पड़े-गंगा में करतब दिखाने के साथ आपके साथ खेलेंगी डॉल्फिन

राजस्व की हानि

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि निगम में दुर्घटनाओं के फलस्वरूप एक बड़ी धनराशि जनधन की क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाती है तथा बस के क्षतिग्रस्त हो जाने से संचालन प्रभावित होता है। इससे राजस्व की भी हानि होती है।

यह भी पड़े-राज्यपाल के साथ लंच करने पहुंचे झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चे

परिवहन मंत्री ने बताया कि चालकों को इस प्रोत्साहन योजना का लाभ तभी मिलेगा जब एक कैलेण्डर वर्ष अर्थात 01 जनवरी से 31 दिसम्बर तक की अवधि में चालकों को कम से कम 264 दिन ड्यूटी तथा 66000 किमी0 बस का संचालन किया जाना आवश्यक होगा।

10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि

यह भी पड़े-उन्नति प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षण देकर बनाया जायेगा हुनरमंद
परिवहन मंत्री ने बताया कि एक कैलेण्डर वर्ष में निर्धारित अर्हता एवं दुर्घटना रहित संचालन करने पर 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि एक मुश्त अगले वर्ष जनवरी माह में चालकों को दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी चालक द्वारा कैलेण्डर वर्ष में निर्धारित कार्य दिवस अथवा किमी0 पूरे नहीं किये जाते हैं तो उस वर्ष की गणना में शामिल नहीं किया जायेगा।

यह भी पड़े-मिलेट्स के खाद्यान्न स्वास्थ्य के लिए लाभदायक-सूर्य प्रताप शाही

यदि कोई दुर्घटना घटित होती है तो उस वर्ष के लिए चालक प्रोत्साहन योजना से वंचित होगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि दुर्घटना का अभिप्राय ऐसी बस दुर्घटना से होगा जिसमें बस के विरूद्ध दुर्घटना कारित किये जाने के फलस्वरूप जान की हानि अथवा घायल होने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गयी हो या जिसमें रू0 10 हजार से अधिक की क्षति बस में हुई हो।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button