ट्रेन में छूटा लैपटाप यात्री को सौंपा

लखनऊ।जीआरपी थाना उन्नाव की टीम ने ट्रेन में छूटा यात्री के लैपटाप को बरामद कर उनके मालिक को सुपुर्द कर दिया। बैग मालिक अपना खोया हुआ लैपटॉप को सुरक्षित पाकर जीआरपी को धन्यवाद दिया।

यह भी पड़े-जहरखुरानी कर साईबर अपराधियों को सामान बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृषीकेश यादव ने बताया की आगामी त्यौहार दीपावली का छठ पूजा पर चलाए जा रहे हैं चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी थाना उन्नाव को सूचना मिली की ट्रेन नं0 12876 नीलांचल एक्सप्रेस के कोच सं0 बी–3, सीट नं0 72 पर एक पिट्ठू बैग जिसमें डेल कम्पनी का बैग है छूट गया है।

यह भी पड़े-गंगा में करतब दिखाने के साथ आपके साथ खेलेंगी डॉल्फिन
जिस पर प्लेटफार्म ड्यूटी में लगे हे0का0 अजय कुमार शुक्ला व का0 दिवाकर गुप्ता को बताया गया। जिनके द्वारा उक्त पिट्ठू बैग को मय लैपटाप बरामद यात्री के पिता राजेश कुमार निवासी कानपुर को सुपुर्द किया गया।आगन्तुक राजेश कुमार उपरोक्त द्वारा जीआरपी उन्नाव पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार व्यक्ति किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button