तेलुगु योद्धाज की ओडिशा जगरनॉट्स पर रोमांचक जीत

कटक। तेलुगु योद्धाज ने आखिरी 59 मिनट में अपने जज्बे का अच्छा नमूना पेश करते हुए अल्टीमेट खो खो में रविवार को यहां गत चैंपियन ओडिशा जगरनॉट्स पर 29-28 से रोमांचक जीत दर्ज की।इस करीबी मुकाबले में विजेता टीम की तरफ से प्रतीक वेकर ने सर्वाधिक 10 अंक बनाए।  उनके अलावा आदित्य गणपुले, अवधूत पाटिल और आकाश टैगोर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।जगरनॉट्स ने शुरू में अच्छा खेल दिखाया लेकिन इसके बाद योद्धाज ने भी उसे बराबर की टक्कर दी। उसने अंतिम क्षणों में बढ़त हासिल की और उसे अंत तक बनाए रखा। योद्धाज ने 14 अंक अटैक से बनाए।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button