नव वर्ष पार्टी के लिए सात लोगों ने मिलकर लूटी थी ट्रक

लूट में एक एक बाल अपचारी भी शामिल

लखनऊ। गोसाईगंज पुलिस ने बीती 31 दिसंबर की देर रात ट्रक लूट का खुलासा करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
ADCP साउथ शशांक सिंह ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 31 दिसंबर की रात को स्योंदी ललईपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर दिनेश पाल अपने सहचालक अजीत कुमार निवासी दुरौली के साथ ट्रक (यूपी 78 सीटी 7366) में मौरंग लादकर हमीरपुर से बहराइच ले जा रहा था। गोसाईगंज मार्ग पर स्थित गणेश धर्मकाटा के पास कार सवार बदमाशों ने पिटाई कर ट्रक को लूट ले गए थे।चालक दिनेश की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई थी । पुलिस टीम ने बीती 2 जनवरी को ट्रक को ट्रेस कर दुबग्गा थाना क्षेत्र के छोटी कालोनी से बरामद कर लिया था।
 पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर कल्ली पश्चिम से कार सवार युवकों को पकड़ लिया गया । पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम विकास रावत,अमन रावत, साहिल निवासी कल्ली पश्चिम और अभिषेक यादव निवासी कमला पुर थाना बिजनौर, एल,सौरभ रावत निवासी उदवत खेड़ा थाना मोहनलालगंज,गोविंद रावत निवासी मोहद्दीनपुर थाना पीजीआई बताया । इसके अलावा लूट में एक एक बाल अपचारी भी शामिल हैं ।

GPS से बचने के लिए पुराने ट्रक को लूटा

ADCP ने बताया पकड़े गए लुटेरों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी नए ट्रक को लूटने के  बजाए पुराने ट्रक को लूटने का प्लान बनाया । उन्हें मालूम था कि पुराने ट्रक में अधिकतर जीपीएस ट्रैक सिस्टम नही लगा होता है।

स्मैक पीने के आदि हैं

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक स्मैक पीने के आदि हैं।पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि वह सभी 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन पार्टी कर रहे थे और सभी शराब के नशे में धुत थे, अगले दिन न्यू  ईयर की पार्टी करने के दौरान रूपये खत्म होने पर उन्होंने लूट की योजना बनाई थी।

यह भी पड़े-पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन 

पुलिस को नही लगी भनक

लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लखनऊ के गोसाईगंज ,सुशांत गोल्फ सिटी, पीजीआई, आशियाना, कृष्णानगर, पारा, दुबग्गा थाना क्षेत्रों के चेक प्वाइंटो से लूट के ट्रक के साथ कार सवार लुटेरे गुजरते रहे। लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी।

यह भी पड़े-यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चारबाग स्टेशन पर चला संघन चेकिंग अभियान

महंगे शौकों को पूरा करने

लूट की घटना में चार ऐसे लोग शामिल थे जिन्होंने अपने युवा जीवन मे कदम रखते ही अपराध की दुनिया ज्वाइन कर ली। पांचवा एक ऐसा व्यक्ति घटना में शामिल था जो अभी बालिग भी नहीं है। आरोपितों से सवाल पूछने पर अमन साहिल सौरभ ने बताया कि वह पहली बार अभिषेक के चक्कर मे पड़कर लूट करने निकल पड़े। महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया मे भी घुसे।

गिरफ्तार करने वाली टीम
30नि0 राजकुमार,मनिन्दर सिंह, शिव सागर,राजेश सिंह,हे0का0 गिरजेश यादव,का0 राजकुमार गौड़ ,मनोज यादव ,लवकुश तिवारी थाना गोसाईगंज समेत अपराध शाखा से 30नि0 प्रकाश सिंह, हे0का0 मनोज शुक्ला ,अश्वनी दीक्षित,हबीब खान,दिलीप कुमार,का0 सूरज सिंह, गौतम,विशेष दुहुण,मधुरेन्द्र प्रताप सिंह समेत देशराज मुखिया शामिल है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button