सामूहिक विवाह समारोह 25 को, 121 वर-वधू लेंगे सात फेरे

सरोजनी नगर (लखनऊ)। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 25 फरवरी को राज बब्बर गेस्ट हाउस, सरोजनी नगर में होने जा रहे 15वें सामूहिक विवाह समारोह में अब तक की सर्वाधिक 121 वर-वधुओं की जोड़ियां लेंगी एक दूसरे के साथ 7 फेरे ।

यह जानकरी सरोजनी नगर स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में अध्यक्ष एल. पी. सिंह ने दी। इस मौके पर महन्त अवैद्यनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गौरव वर्मा, आयोजन के मीडिया प्रभारी मोहित मिश्रा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

इस मौके पर सिंह ने बताया कि समारोह से पहले विवाह से संबंधित संबंधित होने वाले हल्दी आदि प्रमुख कार्यक्रम विधिवत शुरू हो चुके हैं, और 25 फरवरी को सभी 121 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। इस दौरान वर वधू की ओर से रिश्ते नातेदारों में 25-25 लोग शामिल होंगे।

सिंह ने बताया कि विदाई के साथ ही वर-वधुओं को घर-गृहस्थी से जुड़ी वस्तुएं प्रदान की जायेगी। राज बब्बर गेस्ट हाउस में इस सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधुओं की ओर से आने वाले अतिथियों का भी पूरा सम्मान रखा जायेगा।
सिंह ने बताया कि एसोसिएशन ने पहले भी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर कई लड़कियों का घर बसाने का काम किया है।

इस पुण्य कार्य में सहयोग करने वाले विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इसी तरह के सहयोग से इस बार भी सामूहिक विवाह समारोह न सिर्फ सफल होगा बल्कि 121 कन्याओं के जीवन की नई पारी शुरू होगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button