उपराष्ट्रपति 26 को आइजोल, मिजोरम का करेंगे दौरा

उपराष्ट्रपति मिजोरम विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

नयी दिल्ली । भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 26 फरवरी, 2024 को आइजोल, मिजोरम के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति मिजोरम विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति आइजोल में नौवीं मिजोरम विधानसभा को भी संबोधित करेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धनखड़ आइजोल में राजभवन का भी दौरा करेंगे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button