वन थाउजेंड गैंगके नाम पर युवक की पिटाई का वीडियो किया वायरल 

लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में सरेराह सड़क पर युवक की पिटाई करते हुए रील बनाकर जमकर वायरल किया गया हैl जिसमे तौर से वन थाउजेंड गैंग का नाम प्रदर्शित हो रहा है।
पिटाई का वीडियो आशियाना क्षेत्र के सर्पोटगंज पुल का बताया जा रहा है।  वीडियो में पिटाई करते युवको की पहचान बंगला बाजार निवासी सुखी और तेलीबाग निवासी भज्जी के रूप में हो रहा है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। आशियाना पुलिस बाइक नंबर आधार पर गैंग के कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर कार्यवाई में जुटी है।
आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो आधार पर वीडियो में दिख रहे युवको की तलाश की जा रही है | इस गैंग से जुड़े कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है | पिटाई का शिकार युवक का भी पता लगाया जा रहा है |जल्द ही पीड़ित की पहचान कर आरोपियों के खिलाफ  तहरीर लेकर विधिक कार्यवाई की जाएगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button