लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव: ओपी श्रीवास्तव ने निकाली पदयात्रा, डोर टू डोर जाकर किया प्रचार

भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने निशातगंज की गलियों में निकाली पदयात्रा, जनता से मांगा वोट

लखनऊ । देश में एक तरफ लोकसभा चुनाव चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पूर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव अपने चुनाव प्रचार में कोई कमी करते नजर नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह उन्होंने पार्षद प्रमोद सिंह ‘राजन’ के साथ निशातगंज की गलियों में घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार किया।

इस दौरान उनके समर्थकों व क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरा क्षेत्र में जय श्री राम, अबकी बार 5 लाख पार, पूर्वी विधानसभा 2 लाख पार और ओपी भैया जिंदाबाद का नारों से गूंज उठा। क्षेत्र की जनता ने अपने घरों की छत से फूलों की वर्षा कर ओपी श्रीवास्तव का स्वागत किया।

ओपी श्रीवास्तव का निशातगंज में हुआ भव्य स्वागत, जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा इलाका : ओपी श्रीवास्तव ने जनता से आगामी 20 मई को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों द्वारा मिले समर्थन का आभार भी जताया। ओपी श्रीवास्तव ने एक कार्यक्रम के दौरान पूर्वी विधानसभा के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

पूर्वी विधानसभा में लिखी जाएगी विकास की गाथा : उन्होंने कहा कि आपका एक प्रयास सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आपके द्वारा मिल रहे प्यार व समर्थन का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा।

ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्वी विधानसभा में आने वाले समय में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। सबसे पहले मूलभूत विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और मैं हमेशा जनता की सेवा हेतु समर्पित रहूंगा।

पूर्वी विधानसभा में लिखी जाएगी विकास की गाथा: ओपी श्रीवास्तव
यह चुनाव आप सब का चुनाव है, भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे में आप सबसे निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर अपना मतदान अवश्य करें।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button