तीन बच्चो की माँ ने  प्रेमी के लिये पति को गला दबाकर मार डाला

राम किशोर 

लखनऊ। जिस घरवाले असामयिक मौत समझ बैठे थे। वह मामला हत्या का निकला। प्रेमी से मिल न पाने के रंज ने तीन बच्चो की माँ को पति का कातिल बना दिया।
मामला मॉल इलाके के मंझी निकरोजपुर का है।यहां चार सितम्बर को आदित्य कुमार तिवारी की मौत हो गयी थी । परिवार ने शव की दुर्गति न हो इसके लिए पुलिस से पोस्ट मार्टम न कराये जाने का निवेदन किया। लेकिन पुलिस ने सूचना होने और संदेह के आधार पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया था।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देखकर सभी सन्न रह गये उसमे गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई । पुलिस ने मृतक के छोटे भाई निर्मल कुमार तिवारी की तहरीर पर सत्रह सितम्बर को मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी अंशू तिवारी की परिवार वालों से नही बनती थी । इसलिये वह अपने पति आदित्य और तीन बच्चों के साथ अलग रहती थी । कुछ दिन पहले पति से भी अंशू का मोह भंग हो गया और अपने मायके ग्राम सुकौली थाना रामसनेही घाट निवासी शिवशंकर मिश्रा से उसका प्रेम परवान चढ़ने लगा । ससुराल मंझी आने के बाद अंशू शिवशंकर से बात करती थी यह बात आदित्य को नागवार थी । इसलिये उसने अंशू का मोबाइल तोड़ दिया था ।
अंशू अपने मायके जाने को बेताब थी लेकिन कोई भेज नहीं रहा था । इस बार अंशू अपना सब्र बनाये नहीं रख सकी रात में खाना पीना करने के बाद सभी हमेशा की तरह सो गये । देर रात अंशू ने बड़ी सफाई से गले को कंबल रखकर दबा दिया जिससे आदित्य की मौत हो गयी ।
सबेरे जब आदित्य का शव बिस्तर पर मिल तो किसी को हत्या जैसी घटना पर शक नहीं हुवा । इसलिए परिजन पोस्टमार्टम न कराये जाने की बात कह रहे थे । थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया पत्नी अंशू और उसके कथित प्रेमी रविशंकर मिश्रा को मंझी पुल के पास से गिरफ्तार किया है । दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button