आग की चपेट में आकर पांच दुकानों समेत स्कूटी जली

लखनऊ। कैंट सदर बाजार में सोमवार तड़के आग लगने से पांच दुकानों समेत स्कूटी जल कर राख हो गई।

यह भी पड़े-ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हार्नर कॉलेज विजेता, लामार्टिनियर ब्वायज उपविजेता

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया की सोमवार सुबह 03:30 बजे फायर स्टेशन हजरतगंज के कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई की सदर बाजार कैंट में दुकानों में आग लग गई है। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज के नेतृत्व में 02 फायर टेंडर मय यूनिट के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि कुछ दुकाने तेज लपटों के साथ जल रही है। जिस पर दो यूनिट ने आग बुझाना प्रारंभ किया गया।

यह भी पड़े-उत्तर रेलवे ने सेवानिवृत्ति 56 कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया

आग दुकान के अंदर व बाहरी हिस्से में लगी थी। एक यूनिट ने भवन के पिछले दरवाजे से अंदर की तरफ तथा दूसरी यूनिट ने भवन के सामने से पानी की धारा मारकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। आग की चपेट में आकर शाहनवाज हुसैन की शॉप नंबर-01 S.S ब्रेकर्स,अफजार अहमद की शाप नंबर-02 नया जायका कैटर्स, अब्दुल वहाब की शाप नंबर- 03 फराज जनरल स्टोर, अशफाक अली की शॉप नंबर-04 चाय और बिस्कुट की दुकान समेत वहाब अली की शाप नंबर-05 अली एग सेंटर जली थी। इसके साथ नया जायका कैटर्स के सामने खड़ी एक स्कूटी जिसका नंबर UP.32.JC-6063 है भी पूर्ण रूप से जल गई थी। जिसके मालिक निहाल अहमद अंसारी हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button