उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बने राजेश वर्मा

लखनऊ। राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों, जातियों के सम्मेलन, रक्षा उपायों से संबंधित शिकायतों के समाधान और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाने के उद्देश्य से नए अध्यक्ष राजेश वर्मा ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।

यह भी पड़े –CM योगी ने अपनी बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता को नवीनीकृत किया

इस अवसर पर राजेश वर्मा के साथ उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल और सदस्यों के रूप में मेला राम पवार, वासुदेव मौर्य, विनोद यादव, शिवमंगल बियार, लक्ष्मण सिंह, डॉ0 मुराहू राजभर, प्रमोद सैनी, करूणा शंकर पटेल, रामशंकर साहू, विनोद सिंह और कु0 ऋचा राजपूत ने भी अपने-अपने पदों का कार्यभार संभाला।

यह भी पड़े-अगले दो वर्ष में दो लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : सीएम योगी
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवन्त सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मिश्रिख के सांसद अशोक रावत, सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग मनोज कुमार सागर, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक सुनील वर्मा और अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौजूद थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button