समोशरण विधान के लिए भगवान श्री को विराजमान करते भक्तजन

लखनऊ। सआदतगंज स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में समोशरण विधान क्षुल्लक रत्न श्री 105 विगुण सागर महाराज के सानिध्य में बुधवार की सुबह आयोजित कराया गया जिसके लिए मंदिर से भगवान श्री की प्रतिमाओं को विराजमान कराने ले जाते भक्तगण । इस दौरान सआदतगंज जैन समाज धर्म प्रेमी बंधुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर भारी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पन्ने जैन,नीरज जैन, जागेश जैन,कमल चंद जैन, गंभीर चंद जैन समेत अन्य लोगों ने किया।

इस दौरान सआदतगंज जैन समाज धर्म प्रेमी बंधुओं ने बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया। जिसका समापन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण व और आहुतियो के बीच कराया गया। जिसके बाद क्षुल्लक रत्न श्री 105 विगुण सागर महाराज का धूमधाम से 49 वां जन्म जयंती समारोह कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पन्ने जैन,नीरज जैन, जागेश जैन,कमल चंद जैन, गंभीर चंद जैन समेत अन्य लोगों ने किया। वही आलमनगर के जैन तेल मिल कारोबारी अमरीश जैन ने धर्म प्रेमी बंधुओं के लिए भोजन की व्यवस्था का कार्यक्रम किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button