ग्रामीण पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी में आठ जुआरी गिरफ्तार

लखनऊ। मलिहाबाद और बीकेटी पुलिस ने गश्त के दौरान छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद ने बताया कि दारोगा लाल बहादुर अपने हमराही वसीम व सुरेश गौतम के साथ क्षेत्र में रात्रि गस्त कर रहे थे। मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम गोसवा में रेलवे क्रासिंग के पास आम की बाग में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। जिस पर दबिश देकर गुड्डू निवासी ग्राम कसमण्डीखुर्द समेत बब्लू निवासी ग्राम कसमण्डीखुर्द को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से ताश के पत्ते समेत नगदी बरामद की गयी। जबकी कलीम समेत जैबुल हसन मौके  से भाग  निकले।

उधर प्रभारी निरीक्षक बीकेटी ने बताया कि दारोगा सुरेन्द्र कुमार क्षेत्र में मय हमराह संगमलाल के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि बीरमपुर कच्चा मार्ग के बगल में बने शमशान में आम के पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे है। जिस पर कार्रवाई करते हुये मौके से आदर्श कुमार, सूरज ,कुट्ट वर्मा ,हरिद्वार ,राज निवासी मदारीपुर समेत रामप्रकाश निवासी अकबरपुरवा थाना अटरिया जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से ताश के पत्ते समेत नगदी बरामद की गयी।

 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button