चिकन एवं सराफा व्यवसाईयों ने संयुक्त रूप से 900 कंबलों का वितरण किया

लखनऊ। चिकन एवं सराफा व्यवसायियों ने संयुक्त रूप से चौक गोल दरवाजे चौराहे पर निःशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम किया। जिसमें सराफा एवं चिकन में कार्यरत स्टाफ एवं व्यक्तियों को 900 कंबल निशुल्क प्रदान किए गए।

यह भी पढ़े-महाकुम्भ में जीआइएस आधारित क्यूआर कोड की तकनीक से अपने विछुड़े से मिल रहे है परिजन 
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सभासद अनुराग मिश्रा का स्वागत सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन ने तिलक लगाकर के किया सभासद के द्वारा कंबल वितरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सराफा एवं चिकन व्यापारियों में से गरिमामयी उपस्थिति में उत्तमनारायण, श्री नारायण, हर प्रसाद अग्रवाल,हररो बाबू, शालू टंडन, मुदित कपूर,ओमदीक्षित, पंकज अग्रवाल, पीयूषअग्रवाल, रोहितअग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल,अनुज शर्मा, हेमचंद जैन,नीतिश जैन,पंकज दीक्षित,सनी वर्मा, मनीष वर्मा, अमर सिंह, आदि लोगों उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े-महाकुम्भ 2025 : 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा व संगम में लगाई आस्था की डुबकी
आदिश जैन जी ने कुशल मंच संचालन करते हुए कंबल वितरण में सहयोग किया। कार्यक्रम का पूरा आयोजन सिद्धार्थ जैन के कुशल निर्देशन में किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button