मिशन शक्ति 3.0 कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु की गयी कार्यशाला

बालिकाओं को बांधानी, टाई एंड डाई और ब्लॉक प्रिंटिंग के गुर गौरी शर्मा ने सिखाये..

 

आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बादशाह नगर लखनऊ में मिशन शक्ति-3.0 कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांधनी एवं ब्लॉक प्रिंटिंग की कार्यशाला का, प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू शर्मा व श्रीमती नूतन शर्मा की देख-रेख में आयोजन किया गया । जिसे ‘हम’ संस्था की प्रशिक्षित टेक्स्टाईल डिजाइनर गौरी शर्मा ने बालिकाओं को बांधानी, टाई एंड डाई और ब्लॉक प्रिंटिंग के गुर सिखाये । इनके साथ सहकर्मी वरुणा सिंह, अभय श्रीवास्तव और शिवम वर्मा भी थे ।

 

कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती अपर्णा तिवारी द्वारा बालिकाओ को बताया गया कि मिशन शक्ति का उदेश्य है कि सभी बालिकाए व महिलाए अपनी रक्षा के प्रति सजह व सक्षम बने और यदि आवश्यकता हो तो वे सरकारी हेल्पलाइन – 1098, 1090, 112, 181 आदि का प्रयोग करें । बालिकाओं को बताया गया की सम्मान और स्वालंबन स्वयं ही अर्जित करना पड़ता है, इससे न केवल समाज में आदर मिलता है, वे स्वयं भी अपना अस्तित्व बनाने में सफल होंगी ।

गौरी शर्मा द्वारा बांधानी, टाई एंड डाई और ब्लॉक प्रिंटिंग की विधि को विस्तार से बताया गया, कि यह कला गुजरात व राजस्थान की हैं जो पूरे विश्व में अत्याधिक लोकप्रिय हैं । इनमें कपड़ो को अलग अलग पैटर्न में बाधा जाता है, बाधाने के लिए धागा और तरह-तरह के आकार वाले वस्तुओं का प्रयोग किया जाता हैं, फिर रंगाई के बाद सुखाया जाता हैं । इस पूरी प्रक्रिया करके भी दिखाया गया । इस कार्यशाला में लगभग 50 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया, सभी ने रुचि पूर्वक बांधनी का कार्य तथा ब्लॉक प्रिंटिंग का कार्य सीखा और छोटे- छोटे रुमालों में स्वयं नमूने बनाए ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button