आगामी 26 मार्च 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेलें का आयोजन

लखनऊ 21 मार्च 2025 (सूचना विभाग) सहायक निदेशक, (सेवा0) लखनऊ मण्डल लखनऊ सूर्यकान्त कुमार ने बताया है कि युवाओं/युवतियों को रोजगार / स्वरोजगार से जोडकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर (आठ वर्ष बेमिसाल) 26 मार्च, 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेलें का आयोजन सैटर्न हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में कौशल विकास मिशन / राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 10 कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है।

उक्त पदों के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट / आई0टी0आई0 तथा अधिकतम स्नातक / परास्नातक है तथा आयु 18 से 35 वर्ष है।

उन्होंने बताया है कि मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा अपनी सी0वी0 की प्रतियों एवं मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नही देना है। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण एवं अन्य किसी असुविधा की स्थिति में टोल फ्री नम्बर 155330 पर सम्पर्क कर सकते है। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्गव्यय आदि देय नहीं होगा। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button