लखनऊ,अयोध्या होकर चलेगी जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी  

त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियाँ

रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी त्यौहारों पर रेलवे द्वारा विशेष रेलगाडियों के संचालन का निर्णय लिया है,जिसका विवरण निम्नानुसार है।

  1. 04823/04824जोधपुर – मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी  
कहाँ से कहाँ तक चलने की तिथि/दिनांक
जोधपुर – मऊ 28.09.2025 से 30.11.2025 प्रत्येक रविवार तक
मऊ – जोधपुर 30.09.2025 से 02.12.2025 प्रत्येक मंगलवार तक

रेलगाड़ी संख्या 04823, जोधपुर – मऊ साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 28.09.2025 से 30.11.2025 तक (10 फेरे) जोधपुर  से प्रत्येक रविवार 17.30 बजे रवाना होकर 23.20 बजे (अगले दिन) मऊ पहूँचेगी। इसी प्रकार रेलगाड़ी संख्या 04824, मऊ – जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 30.09.2025 से 02.12.2025 तक (10 फेरे) मऊ से प्रत्येक मंगलवार 04.00 बजे रवाना होकर 08.55 बजे (अगले दिन) जोधपुर पहुँचेगी।

उपरोक्त रेलगाडियों के मार्ग में आने वाले ठहराव निम्नानुसार हैः–

पीपाड़ रोड जं, गोटन, मेड़ता रोड जं,  रेन, डेगाना जं., मकराना जं., कूचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर जं, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई जं., मंडावर एम रोड, खेड़ली, नादबई, भरतपुर जं., मथुरा जं., हाथरस सिटी, कासगंज, र्फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सैंट्रल, लखनऊ जं., अयोध्या धाम जं, शाहगंज जं., खोरासन रोड, आजमगढ़ एवं मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

संरचना: वातानुकूलित, शयनयान एवं साधारण डिब्बो होगे।

  1. 04829/04830 जोधपुर – गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 
कहाँ से कहाँ तक चलने की तिथि/दिनांक
जोधपुर – गोरखपुर 02.10.2025 से 27.11.2025 प्रत्येक वीरवार तक
गोरखपुर – जोधपुर 03.10.2025 से 28.12.2025 प्रत्येक शुक्रवार तक

रेलगाड़ी संख्या 04829, जोधपुर – गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 02.10.2025 से 27.11.2025 तक (09 फेरे) जोधपुर  से प्रत्येक वीरवार 16.15 बजे रवाना होकर 20.50 बजे (अगले दिन) गोरखपुर पहूँचेगी। इसी प्रकार रेलगाड़ी संख्या 04830, गोरखपुर- जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 03.10.2025 से 28.12.2025  तक (09 फेरे) गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार 23.25 बजे रवाना होकर 04.00 बजे (तीसरे दिन) जोधपुर पहुँचेगी।

उपरोक्त रेलगाडियों के मार्ग में आने वाले ठहराव निम्नानुसार है।

मेड़ता रोड जं., डेगाना जं., छोटी खाटु, डिडवाना, लादनून, सुजानगढ़, रतनगढ़ जं., चुरू जं., सादुलपुर जं., लोहारू जं., महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी जं., गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली जं., गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जं., अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जं, मनकापुर जं., बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

संरचना: वातानुकूलित, शयनयान एवं साधारण डिब्बो होगे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button