उत्तर रेलवे मंडल अस्पताल के सीसीटीवी व सर्वर रूम में लगी आग

लखनऊ। उत्तर रेलवे मंडल अस्पताल में सोमवार तड़के अचानक सीसीटीवी और सर्वर रूम में आग लग गई और आग ने विक्राल रूप धारण कर लिया। धुआं निकलते देख पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद तीमारदार अपने मरीजों को सुरक्षित करने में जुट गए। अस्पताल कर्मियों ने आग की सूचना अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही आलमबाग व हजरतगंज से पहुंची दो दमकल गाडियों संग पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट वार्ड में भर्ती 22 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
आलमबाग अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे मंडल अस्पताल के सीसीटीवी व सर्वर रूम में सोमवार तडके अचानक आग लग गई थी। आलमबाग व हजरतगंज से पहुंची दो दमकल गाडियों ने काबू पा लिया। अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट वार्ड में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, कायस लगाया जा रहा है  शार्ट शर्किट हो सकता है। लेकिन जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button