गोपेश्वर गौशाला पर 5051 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक

kamlesh verma

लखनऊ।मलिहाबाद गल्लामंडी रोड पर स्थित गोपेश्वर गौशाला में विशाल एकादश महारुद्राभिषेक का आयोजन आचार्य योगेश व्यास के सानिध्य में धूमधाम से सम्पन हुआ कार्यक्रम में विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों परिवार उपस्थित रहे।
गौशाला के दिंनीशाह सरोवर को साक्षी मानकर मृत्युंजय भगवान शंकर का सवा लाख महामृतुन्जय मंत्र जप।और 5051 पार्थिव शिवलिंगों का 108 यजमान परिवार द्वारा रुद्राभिषेक किया गया।इस पावन अवसर पर विधायक संडीला अलका अर्कवंशी आरएसएस के पदाधिकारी प्रशांत भाटिया पार्षद रजनीश गुप्ता अलीगंज से अजय मिश्र रीतू मिश्रा रूपेश मिश्र सहित क्षेत्र और शहर से भक्तो की भीड़ उमड़ी।गौशाला प्रबंधक उमाकान्त गुप्ता ने बताया कि सुबह भक्तो ने चिंताहरण हनुमान जी और गोपेश्वर महादेव के साथ फूलों की होली खेली।कार्यक्रमो परांत भव्य 1100 दीपको से भगवान की आरती उतारी गई और देर रात तक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।उमाकान्त ने बताया कि यहाँ पर लगभग 250 से अधिक निर्बल,असहाय गौवंशो की सेवा गौशाला परिवार द्वारा की जा रही है।शहर और क्षेत्र से हजारो की संख्या में पहुँचे भक्तो ने गौशाला में पल रही गायों,मोर,बतख,खरगोश,बंदर आदि पशु पक्षियों के सेवा की जानकारी ली।इस पावन अवसर पर व्यापर मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता गौशाला परिवार के विशेष सहयोगी अनिल सिंह चौहान पंकज गुप्ता विश्वनाथ गुप्ता सुनील गुप्ता शैलेंद्र पांडेय शिवानी सोनू सिंह आनंद साहू राघवेंद्र सिंह भूपेंद्र भोला श्रीराम विनायक ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित गौशाला परिवार की कई कर्मठ महिलाएं भी उपस्थित रही।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button