कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 150+ छात्रों ने 90%+ अंक किए हासिल कर एस.आर. ग्लोबल स्कूल का बढ़ाया मान, 98% अंक पाकर हार्दिक ने किया टॉप

विद्यालय के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद् पवन सिंह चौहान ने सभी मेधावी छात्रों, उनके अभिभावकों तथा समस्त शिक्षकगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र हार्दिक गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं विराट प्रताप सिंह 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।

अन्य प्रमुख प्रदर्शनकारियों में शौर्य सिंह ने 96.8 प्रतिशत, प्रशस्ति सिंह ने 96.6 प्रतिशत और कृष्णा, पुष्पेंद्र मौर्या व अभिजीत सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी कड़ी में हर्षिता साहू व किंजैल ने 94.8 प्रतिशत और जाह्नवी मौर्या व गौतम ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विशेष रूप से विद्यालय के 150 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

अपनी इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय हार्दिक गुप्ता एवं अन्य छात्रों ने विद्यालय के चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान को दिया। छात्रों का कहना है कि प्ले ग्रुप से ही एस.आर. परिवार का हिस्सा बनने के बाद शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद् पवन सिंह चौहान ने सभी मेधावी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 में द्वितीय बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों को अपने अंकों में सुधार का बेहतर अवसर मिलेगा। एस.आर. ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान ने भी छात्रों के परिश्रम और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Back to top button