प्रेम प्रसंग में पत्थर से सिर कूच कर की गई थी युवती की हत्या 

सुशान्त गोल्फ सिटी थाने का मामला

लखनऊ।सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे मिली युवती की हत्या प्रेम प्रसंग में  से सिर पर वार की गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी अमित कुमार आनन्द ने बताया की 18 मई सुशान्त गोल्फ सिटी में आवास विकास योजना उतरेटिया रेलवे लाइन के निकट जंगल में युवती का शव मिला था। जिसके सिर पर बहुत सारे चोट के निशान थे।  महिला की पहचान शिवानी निवासिनी E-158 रक्षाखण्ड एल्डीको उद्यान 2, थाना पीजीआई के रुप में हुयी थी। जो 17 मई को प्रातः 10.00 बजे से अपने घर से कही काम के सिलसिले में गयी थी। जो घर वापस नहीं आयी थी। जिस पर

गीता सिंह की तहरीरी पर मुकदमा दर्ज कर  04 पुलिस टीमो का गठन कर उनके साथ सर्विंलास सेल टीमो को भी लगाया गया था।
सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व  सूचना तंत्र के माध्यम से पुलिस ने मृतिका के पूर्व पुरुष मित्र प्रेम कुमार मांझी निवासी एल्डिको कालोनी, थाना पीजीआई को सेक्टर 8 अण्डर पास शहीद पथ के नीचे से गिरफ्तारी कर लिया।

दूसरे युवक के साथ घूमना पसंद नहीं था  

पूछताछ करने पर अभियुक्त प्रेम कुमार मांझी ने बताया कि शिवानी से लगभग 8 साल से दोस्ती रखता था। इधर 6 महीनो से शिवानी अपने कार्यस्थल के एक पुरुष मित्र के साथ ज्यादा घूमना फिरना करती थी। जो उसे ठीक नहीं लगता था। शिवानी और उसके दूसरे पुरुष मित्र के कुछ फोटोग्राफ्स भी शिवानी के मोबाइल में देखे थे। हालांकि उसे शिवानी की सगाई जो अभी कुछ दिन पूर्व हुयी थी से कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन मनीष के साथ उसका घूमना फिरना पसंद नहीं था।

जिस कारण से शिवानी को 17 मई की रात में अपनी मोटरसाइकिल से बैठाकर आवास विकास योजना उतरेटिया रेलवे लाइन के निकट जंगल के पास ले जाकर वाटर लेबिलिंग वाले रबर के पाइप से गला घोट कर सड़क से किनारे झाडियो में ले जाकर पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी। जिसके बाद उसका मोबाइल फोन तेलीबाग नहर में ले जाकर फेक दिया था ।

Back to top button