नलकूप परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

सिधौली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर

रामनाथ रावत

सीतापुर। सिधौली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नलकूप खंड प्रथम, सीतापुर (उपखण्ड चतुर्थ, सिधौली) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस खास मौके पर नलकूप परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए अधिशाषी अभियंता हिमांशू विक्रम सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ पर्यावरण के बिना समृद्ध जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाया गया हर पौधा भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और बेहतर वातावरण देने में मददगार साबित होगा।

एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का हमारे जीवन में सबसे बड़ा महत्व है, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान हमें अपनी धरती मां और जन्म देने वाली मां, दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है। ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को न केवल एक पौधा लगाना चाहिए, बल्कि उसके बड़े होने तक उसकी पूरी देखभाल भी करनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए। सभी ने पर्यावरण को शुद्ध बनाने और रोपे गए पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी उठाने की शपथ ली। इस अवसर पर उपखण्ड चतुर्थ सिधौली के अवर अभियंता, नलकूप चालक, तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button