20 लाख रूपये कीमत के हाथी के दाँत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश और वन विभाग के संयुक्त अभियान में अवैध शिकार से प्राप्त प्रतिबंधित हाथी दाँत व जबडा

लखनऊ। एसटीएफऔर वन विभाग के संयुक्त अभियान में अवैध शिकार से प्राप्त प्रतिबंधित हाथी दाँत व जबडाका अवैध व्यापार कर रहे 03 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
निरीक्षक पुनीत परिहार ने बताया की वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरों से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ वन्य जीव तस्करों द्वारा प्रतिबंधित हाथी दॉत की तस्करी कर मीरजापुर की तरफ लाया जा रहा है। उक्त प्राप्त सूचना पर जनपद मीरजापुर के थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर जिगना के पास से अखिलेश कुमार शुक्ला निवासी सोनाई थाना मेजा जनपद प्रयागराज,देवी शंकर यादव निवासी कोसडा कला थाना माण्डा जनपद प्रयागराज समेत रामधनी यादव निवासी भीस थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को कस्बा व थाना जिगना, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया
अभियुक्तों से पूछताछ से पाया गया कि हाथी दाँत से बहुमूल्य मूर्तियाँ, आभूषण एवं अन्य कलाकृतियाँ बनायी जाती है, जिसके कारण हाथी दाँत की राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में काफी माँग रहती है, जिसका फायदा उठाकर वन्य जीवों की तस्करी करने वाले तस्करों द्वारा हाथी दाँत की तस्करी कर ऊँचे दामों पर तस्करों को बेचा जाता है। उपरोक्त गिरफ्तार तीनों तस्करो की काफी समय पहले से आपस में जान पहचान थी।
इसी क्रम में देवी शंकर यादव हाथी दॉत व हाथी का जबडा लाकर अखिलेश कुमार शुक्ला के घर पर रखा था और बताया कि इसे ऊँचे दाम पर बेचने के लिये तस्करों से बातचीत चल रही थी, जैसे ही तस्कर तैयार हो जाते इसे बेच दिया जाता।
Back to top button