
रामनाथ रावत
सीतापुर। आगामी त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को सिधौली कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी ने उपस्थित ताजियेदारों, धर्मगुरुओं और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।श्री सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट डालने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यदि कोई भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने ताजिया जुलूस के मार्ग और समय का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली के तारों और रास्तों की समस्याओं को समय से दूर करने का आश्वासन भी दिया।बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को त्योहार के दौरान पूर्ण सहयोग देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, ताजिया कमेटियों के पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।




