नवनियुक्त प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय का भव्य स्वागत

भाजपा जिला कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं जिले के नवनियुक्त

रामनाथ रावत

सीतापुर। भाजपा जिला कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय व भव्य स्वागत किया।

प्रभारी मंत्री के प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, एमएलसी पवन चौहान,विधायक मनीष रावत,विधायक ज्ञान तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान जिले के तमाम पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को फूलों का हार पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

Back to top button