
रामनाथ रावत
सीतापुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष और राज्य की योगी सरकार के 9 वर्ष के सेवा और सुशासन के उपलक्ष्य में रविवार को सिधौली ब्लॉक परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मनीष रावत ने जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में सम्मानित जनता से संवाद करते हुए विधायक मनीष रावत ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को भी संवारा है। उन्होंने योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

वहीं, ब्लॉक प्रमुख राम बख्श रावत ने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने बिना किसी भेदभाव के गाँव, गरीब और किसानों के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।इस अवसर पर स्वास्थ्य मेले और शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश तिवारी, भाजपा जिला मंत्री रामनिवास विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, सर्वेश रावत और अमित सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।





