
रामनाथ रावत
सीतापुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर जहां एक ओर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं, वहीं सीतापुर की तहसील सिधौली में भी इसे बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सिधौली नगर स्थित ऐतिहासिक व प्रसिद्ध श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर में एकत्र होकर विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी जीवन और दीर्घायु की कामना की। विधायक मनीष रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बना रहा है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
सिधौली में आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय संभ्रांत नागरिक, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने देश के प्रधान सेवक के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया।




