कारागार मंत्री के किया पौध रोपड़

लखनऊ। गोसाईंगंज स्थित जिला कारागार में पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला कारागार में पौध रोपड़ किया। इसके साथ ही महिला बंदी गृह के नव प्रवेश बंदी हाता का निरीक्षण किया।
महिला बंदियों से मुलाकात कर वहां की साफ सफाई व  भोजन की गुणवत्ता की जांच कर संतुष्ट हुए। धर्मवीर प्रजापति ने कारागार मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ जेल पहुंचे।
जहां उपमहानिरीक्षक कारागार शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी,ने बंदियों द्वारा बनाई गई गौतम बुद्ध व भगवान शिव की पेंटिग भेंट की। इसके बाद उन्होंने बंदियों द्वारा जेल की दीवारों पर की गई पेंटिंग का अवलोकन किया। पौध रोपड़ कार्यक्रम के दौरान डिप्टी जेलर अजय कुमार, सुशील कुमार वर्मा, हिमांशु रौतेला, देव दर्शन सहित कई जेल कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक‚ हर्षिता मिश्रा द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध वृद्ध बंदियों एवं बंदिनियों‚ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़े उत्साहपूर्वक “आओ सांस लें हम, चलो पेड़ लगाएं हम” स्लोगन के साथ कारागार के अंदर व बाहर आम‚ नीबू, नीम, जामुन, आंवला, कटहल‚ मीठी नीम‚ अमरूद व फूलों आदि के कुल 100 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था “सौभाग्य केयर फ़ाउंडेशन” की अध्यक्षा पूनम सिंह द्वारा भी 11 फलों के पौधे लगवाए गए।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button