73 कारागारों में निरूद्ध 36838 बन्दियों को कम्बल व गर्म कपड़े बांटे गए : धर्मवीर प्रजापति

जेलों में ही कम्बल उत्पादन की योजना पर गम्भीरता से विचार हो रहा है  : कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आज जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की कारागारों में निरूद्ध ऐसे बन्दी जिनसे मिलने-जुलने परिवारीजन नहीं आते, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुये ऐसे बन्दियों को समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों की मदद से कम्बल एवं गर्म कपड़ों का वितरण कराया गया।

धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि अब तक प्रदेश की 73 कारागारों में निरूद्ध 36838 बन्दियों को कम्बल एवं गर्म कपड़े वितरित कराया गया। उन्होंने बताया कि संवाद के दौरान जानकारी मिलने पर स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से वार्ता करके बन्दियों के लिए कम्बल वितरण का कार्य बड़े पैमाने पर किया गया।

कम्बल प्राप्त कर बन्दियों ने समाजसेवियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

प्रजापति ने बताया कि जेल प्रशासन के लोगों ने भी जरूरतमंदों बन्दियों को कम्बल वितरित किया है। उन्होंने बताया कि अगले साल जेलां में ही कम्बल उत्पादन की योजना पर गम्भीरता से विचार किया जा रहा है ताकि कारागारों की आवश्यकतानुसार कम्बल का उत्पादन जेल प्रशासन स्वयं कर सके। उनके द्वारा उत्पादित कम्बलों की बिक्री से उनकी आय भी बढ़े।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button