बैंक ऑफ बड़ौदा का मैनेजर corona संक्रमित बैंक अगले 24 घंटो के लिए बंद

लखनऊ। कोरोना corona का संक्रमण अब बैंको में भी पहुंच गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर में कोरोना corona की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया है। गोमती नगर विपुल खंड स्थित इस बैंक को अगले 24 घंटो के लिए बंद कर दिया गया है। 

सीएमऑ डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बैंक के मैनेजर को बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। निजी पैथोलॉजी से कोरोना corona की जांच करवाई गई थी जहां इसकी रिपोर्ट corona पॉजिटिव आई हैं। संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। सभी के नमूने लेकर गाइडलाइन के अनुसार जांच के लिए भेजे जायेंगे। वही बैंक की बिल्डिंग को सैनिटाइज कराने के साथ अगले 24 घंटे के लिए यह बंद रहेगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button