पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज युवती पेड़ पर चढ़ कर काटा हंगामा

काकोरी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते पूर्व प्रधान पर मुकदमा न लिखे जाने से नाराज युवती थाने के बाहर पेड़ पर चढ़ गई

लखनऊ। यह देख थाने में मौजूद पुलिसवालों के हांथ पाँव फूल गए। लगभग दो घंटे तक युवती पेड़ पर चढ़ी रही।मौके पर पहुंचे काकोरी इंस्पेक्टर के आश्वासन पर युवती पेड़ से नीचे उतरी। इस दौरान थाने के बाहर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गयी। कठिगरा गांव निवासी रेनू रावत (22) ने गांव के पूर्व प्रधान मो रिजवान पर उसकी छवि समाज मे खराब करने और गालियां देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।

 

पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज युवती पेड़ पर चढ़ कर काटा हंगामा

 

जिससे नाराज होकर वह रविवार को थाने में पहुंचकर मंदिर प्रांगड़ में खड़े पकरिया के पेड़ पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र से थाने पहुंचे इंस्पेक्टर के आश्वासन पर युवती पेड़ से नीचे उतरी। रिजवान दबंग किस्म का युवक है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर असलहों के बल पर गरीब व कमजोर दलितों की जमीन पर जबरन कब्जा करके अवैध रूप से प्लाटिंग और बेचने का काम करता है। जिसमें पुलिस की मिली भगत भी शामिल है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button