24 घण्टे में Coronavirus से मरीजों की संख्या 592 अबतक 465 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना Coronavirus का कहर जारी है। पिछले 24 घण्टे में 592 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 30 लोगों की मौत हो गई है। इस प्रकार से अबतक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार पार कर गई है और 465 लोगों की मौत हो गई है। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण (Infection) के 591 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण (Infection) को देखते हुए अब ऐक्टिव मामलों की संख्या 5477 है। जबकि 9239 लोगों को ठीक हो जाने पर अस्पताल से छट्टी मिल चुकी है। पहले 15 हजार से अधिक नमूनों की जांच का आंकड़ा हमने पार किया था।

उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल हो रहा है और इसके माध्यम से जिन लोगों को अलर्ट आए। ऐसे 84948 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से फोन कर हाल चाल लिया गया और उन्हें सावधान किया गया।

24 घण्टे में Coronavirus से मरीजों की संख्या 592 अबतक 465 लोगों की मौत

इनमें से 167 ने बताया कि वे Coronavirus से संक्रमित हैं और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कुल 109 ने बताया कि वे पूर्णतया ठीक हो गए हैं जबकि 3119 ने बताया कि वे आइसोलेशन में रह रहे है। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव घर-घर घूमकर 1705783 प्रवासी श्रमिकों व कामगारों का हालचाल लिया। इनमें से 1485 लोगों में संक्रमण (Infection) के कोई ना कोई लक्षण पाए गए। उनके नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में विभिन्न चिकित्सालय आकस्मिक एवं आवश्यक सेवाएं शुरू कर चुके हैं।

Leave a Reply

Back to top button