बाल विकास व पुष्टाहार मंत्री ने मृतक आश्रितों को दिये नियुक्ति पत्र

लखनऊ । महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर उन्होने कहा कि जिन लोगों को आज नियुक्ति पत्र मिले है वे सभी मन लगाकर एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। श्रीमती मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मृतक आश्रितों को शीघ्र अतिशीघ्र नियुक्ति देने के लिये गम्भीरता से कार्य कर रही है।

बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री द्वारा . शिवांगी सिंह सुपुत्री स्व. कमला देवी, को जनपद आजमगढ़, .मनीष कुमार सुपुत्र स्व. नन्दलाल को जनपद प्रयागराज, .श्रंजीव आयुष्मान यादव सुपुत्र स्व. राम बदन सिंह को जनपद आजमगढ़, . विश्वदीप सुपुत्र स्व. सीयाशरण को जनपद बुलन्दशहर, . विपिन चन्द्र शुक्ला सुपुत्र स्व. चन्दमूल शुक्ला को जनपद जालौन, . सूर्यप्रकाश सुपुत्र स्व. शिवशंकर विश्वकर्मा को जनपद गौतमबुद्धनगर,

.विजय प्रताप यादव सुपुत्र स्व. कामता प्रसाद को जनपद जौनपुर में कनिष्ठ सहायक के पद हेतु तथा . शिवा सुपुत्र स्व. राजेश कुमार को जनपद आगरा एवं मो. आफताब सुपुत्र स्व. फरजाना खातून को जनपद अयोध्या में चतुर्थ श्रेणी पद हेतु नियुक्ति पत्र दिये गये।
इस अवसर पर सचिव महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग डॉ. हरिओम तथा  निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सरनीत कौर ब्रोका उपस्थित रहीं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button