सोशल मीडिया में भ्रामक खबर डालने पर होगी सख्त कार्यवाही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप परिवहन निगम यात्रियों को आरामदेह परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव व्यवस्था कर रहा है, जिससे कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए होली पर्व पर लगभग 2000 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गयी है, फिर भी आमजन से अपील है कि परिवहन निगम की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया का गलत प्रयोग न करें। अनावश्यक बसों एवं रूट से बाहर हो चुकी बसें यदा-कदा वर्कशॉप में मरम्मत के लिए या नीलामी हेतु पहुंचाई जाती है, ऐसी बसों की वीडियो/फोटोग्राफ लोड करके सोशल मीडिया में न डालें।ऐसे कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं और ऐसे मामले पाये जाने पर विधिक कार्यवाही भी की जा सकती है।
 मंत्री ने बताया कि विगत दिनों महाराजगंज डिपो की बस नीलामी के लिए बिना यात्री के वर्कशॉप में जा रही थी। उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल की गयी।
प्रबंध निदेशक परिवहन निगम संजय कुमार ने बताया कि एसएम गोरखपुर को मामले का संज्ञान लेने के निर्देश दिये गये हैं और इसमें नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने को कहा गया है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button