अभिव्यक्ति में दिखी मानसिक मंदित बच्चों की प्रतिभा

लखनऊ। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ने शुक्रवार  अलीगंज मैं मानसिक एवं शारीरिक रूप से मंदित बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिव्यक्ति का आयोजन किया। कार्यक्रम में उनके लिए बहुत सारी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और विशेष बच्चों द्वारा दर्शकों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक
 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसी डॉ वर्षा विनय कुमार थीं।  सीसीसीसी अलका बंसल, पीएटी अर्चना अग्रवाल, अध्यक्ष स्मृति अग्रवाल, पीपी रीता सिंह, पीपी मधु भार्गव, सचिव संगीता मित्तल, सरोज अग्रवाल, कविता, अनुराधा, सुधा, रोली मौजूद रहीं।  पीपी वंदना अग्रवाल कार्यक्रम की एमओसी थीं। डॉ नताशा और आशी गर्ग प्रतियोगिताओं के निर्णायक थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button