मुंबई से आ रहे मासूम के अपहरणकर्ता लखनऊ में गिरफ्तार

लखनऊ। मुंबई (महाराष्ट्र) से दो साल के मासूम का अपहरण करके आ रहे दंपति को जीआरपी ने सतर्कता दिखाते हुए ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस के उप निरीक्षक दत्तात्रे मालवेकर ने जीआरपी को सूचना दी कि मालिकराम यादव अपनी दिव्यांग पत्नी सरस्वती यादव के साथ गाडी संख्या 20103 से आ रहा हैं। जो दो साल के बच्चे को अपहरण करके ला रहा है। बच्चे का नाम मुकद्दस तजमुल शेख है। सुचना पर आरपीएफ चौकी प्रभारी ऐशबाग एबी जाडेजा, जीआरपी चौकी प्रभारी ऐशबाग सुभाष चन्द्र यादव ने ट्रेन से दिव्यांग कोच में दंपति के पास से बच्चे को बरामद किया गया।
पहचान करने पर एक जैसा पाकर उससे पूछताछ की गई तो दोनों ने  उक्त बच्चे को अपहरण कर लाना स्वीकार किया। महाराष्ट्र पुलिस की टीम बच्चे के पिता तजमुल शेख निवासी गोवंडी, मुंबई के साथ लखनक पहुँची।
जहा बाजारखाला पुलिस द्वारा उन्हें बच्चें को और उक्त अपहरणकर्ता को ठीक ठीक सुपुर्द किया गया। महाराष्ट्र पुलिस एवं अपहृत बच्चे के पिता द्वारा जीआरपी व आरपीएफ टीम को धन्यवाद किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button