अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ ने की ‘प्रायोरिटी एवं 60 गुड हेल्थ नेवर वेट्स’ सेवा की शुरुआत

लखनऊ । अपोलो हॉस्पिटल्स, लखनऊ ने सोमवार को प्रायोरिटी 60 गुड हेल्थ नेवर वेट्स नाम से एक नई सुविधा की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य है कि 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों और 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मात्र 60 मिनट के भीतर डॉक्टर से परामर्श मिल सके।

अपोलो की यह सेवा समाज के सबसे संवेदनशील वर्गों को प्राथमिकता देने का प्रयास है। इससे न केवल उनके इंतज़ार का समय कम होगा, बल्कि उन्हें ज़रूरी इलाज भी तेज़ी से मिलेगा।

उद्घाटन 90 वर्षीय आर्मी वेटरन ब्रिगेडियर (से.नि.) ए.के. बैजल ने किया, जो इस आयोजन के सबसे वरिष्ठ सहभागी रहे। कार्यक्रम में सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटिज़न क्लब और विभिन्न सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संस्थाओं के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने अपोलो द्वारा बुज़ुर्गों के लिए की जा रही इस खास पहल की सराहना की।

इस अवसर पर अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स, लखनऊ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने कहा,प्रायोरिटी 60 केवल एक सेवा नहीं, बल्कि बुज़ुर्गों और बच्चों के प्रति सम्मान और ज़िम्मेदारी का प्रतीक है। हम मानते हैं कि समय पर इलाज ज़िंदगी बदल सकता है। हमारी कोशिश है कि उन्हें कभी भी इलाज के लिए अधिक इंतज़ार न करना पड़े।

अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ में यह सुविधा अब पूरी तरह शुरू हो चुकी है। अलग से हेल्पडेस्क और तेज़ रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बनाए गए हैं ताकि मरीज़ों को सुविधा मिले और इलाज का प्रॉसेस आसान हो।

 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button