यूपी के PWD में तबादला, अशोक कुमार द्विवेदी बने प्रमुख अभियंता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में उच्च स्तरीय फेरबदल करते हुए कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अशोक कुमार द्विवेदी को प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) के पद पर कार्यरत थे।

वहीं, मुकेश चंद्र शर्मा, जो अब तक विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे, को प्रमुख इंजीनियर (ग्रामीण सड़क) नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं और इसकी सूचना शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।इसके अतिरिक्त, विजय कुमार कनौजिया को प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) के पद पर तैनात किया गया है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button