नगर निगम की पेड़ की छंटाई के दौरान लटकती रस्सी में फंसा बाइक सवार, मौके पर मौत

लखनऊ। नगर निगम की लापरवाही से मंगलवार दोपहर पीजीआई कोतवाली क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-9 के मामा चौराहे के पास पेड़ों की छंटाई के दौरान बाइक सवार युवक हवा में लटक रही रस्सी में उलझ गया। गला फंसने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पीजीआई कोतवाली क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-9 के मामा चौराहे के पास नगर निगम पेड़ों की छंटाई कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार युवक 27 वर्षीय अनुज कश्यप निवासी गोपालखेड़ा मोहनलालगंज हवा में लटक रही रस्सी में उलझ गया। गला फंसने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचा वह फ्लिपकार्ट कंपनी में कार्यरत कर्मी के रूप में हुई। जो रोज़ की तरह ड्यूटी पर जा रहा था। हादसे के वक्त पेड़ की  छटाईं का काम चल रहा था।। लेकिन मौके पर ट्रैफिक को रोका नहीं गया था।

लोगों के अनुसार पेड़ से बंधी रस्सी सड़क के ऊपर लटक रही थी। जिसमे अनुज पुलिस ने घायल युवक को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही अनुज के घर में कोहराम मच गया। मां सुमन देवी, बड़े भाई सोनू, छोटे भाई दीपक और बहन गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का भरण-पोषण करने वाला अनुज ही था। उसके पिता छेदालाल की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

नगर  निगम के खिलाफ नारेबाजी

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की पीजीआई थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से नगर निगम कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button