ब्रेकिंग-न्यूज़ Archives - Morningpoint

‘उत्कृष्ट विवेचक’ पदक से सम्मानित वेद प्रकाश श्रीवास्तव बने सिधौली के नए सीओ
रामनाथ रावत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल किया है।

इसके तहत भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘उत्कृष्ट विवेचक’ पदक से सम्मानित क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव को सिधौली का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। रविवार को उन्होंने सिधौली पहुंचकर विधिवत अपनी कमान संभाल ली। इससे पहले वह महमूदाबाद के क्षेत्राधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव का पुलिसिंग और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2023 में अयोध्या की चर्चित सरयू एक्सप्रेस ट्रेन (14234) में महिला मुख्य आरक्षी सुमित्रा पटेल पर हुए जानलेवा हमले, यौन उत्पीड़न के प्रयास और लूट की सनसनीखेज वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस बेहद चुनौतीपूर्ण मामले के खुलासे की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सौंपी गई थी।

उस समय वेद प्रकाश श्रीवास्तव एसटीएफ में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। उन्होंने वैज्ञानिक साक्ष्यों, फॉरेंसिक इनपुट और सटीक रणनीतिक तरीके से इस अंधेरे केस की कड़ियों को जोड़ा और मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर इस बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया था। उनकी इसी उत्कृष्ट और वैज्ञानिक विवेचना को देखते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना था।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर बीते 28 जुलाई 2026 को सीतापुर के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित ‘उत्कृष्ट विवेचक’ पदक से अलंकृत किया था।

पदभार ग्रहण करने के बाद नए क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कोतवाली में आने वाले हर फरियादी की सुनवाई पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।

The post ‘उत्कृष्ट विवेचक’ पदक से सम्मानित वेद प्रकाश श्रीवास्तव बने सिधौली के नए सीओ appeared first on Morningpoint.

सिधौली एसडीएम पर विधायक के दबाव में काम करने का संगीन आरोप
रामनाथ रावत

सीतापुर।उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की सिधौली तहसील से सत्ता के रसूख और प्रशासनिक दबाव का एक कथित मामला सामने आया है।

अटरिया ग्राम सभा के आधा दर्जन स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सीतापुर को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय विधायक के दबाव में उनकी दुकानें और भूखंड छीनने की कोशिश की जा रही है।

पीड़ितों का कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो उनके सामने रोज़ी-रोटी और जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो जाएगा।जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम अटरिया (परगना मनवा, तहसील सिधौली) के अशोक कुमार मिश्रा, महादेव प्रसाद विश्वकर्मा, सतीश कुमार, बिंद्रा प्रसाद, रामनरेश, सुंदर और दयाराम रावत ने करीब 10 से 12 वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे-24 पर स्थित गाटा संख्या 945 से जमीन खरीदी थी।

इस जमीन पर पीड़ित पिछले 10 वर्षों से अपनी दुकानें और बाउंड्रीवाल बनाकर व्यापार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गाटा संख्या 945 का जो हिस्सा पीछे खाली बचा हुआ था, उसे सिधौली के वर्तमान विधायक मनीष रावत के सगे बड़े भाई आदित्य प्रकाश ने बीते 10 सितंबर 2025 को बैनामा कराया है।

पीड़ितों के मुताबिक, विधायक के भाई की जमीन तक आने-जाने के लिए मौके पर पहले से ही दो रास्ते उपलब्ध हैं। इसके बावजूद, कथित तौर पर मुख्य जी.टी. रोड पर स्थित गरीबों की दुकानों और बाउंड्री को हटवाकर वहां विधायक के भाई का हिस्सा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायत पत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि उपजिलाधिकारी सिधौली, विधायक के राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं।

आरोप है कि एसडीएम महोदय विधायक की मर्जी के मुताबिक ही उक्त गाटा संख्या का ‘कुर्रा बंटवारा’ कराना चाहते हैं। इसके लिए कथित रूप से हलका लेखपाल पर भी प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से नाजायज दबाव बनाया जा रहा है।

दुकानदारों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा है कि वे बेहद गरीब हैं। अगर सत्ता के रसूख के बल पर उनकी दुकानें तोड़ी या हटाई गईं, तो उनका धंधा पूरी तरह बंद हो जाएगा।

पीड़ितों ने जिलाधिकारी से इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेने और विधायक व उनके करीबियों द्वारा जमीन को कथित रूप से हड़पने के प्रयास से बचाने की मांग की है। इस मामले में अभी तक स्थानीय प्रशासन या विधायक पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

The post सिधौली एसडीएम पर विधायक के दबाव में काम करने का संगीन आरोप appeared first on Morningpoint.

बहन ने रूढ़िवादिता तोड़ भाई को दी मुखाग्नि
रामनाथ रावत

सीतापुर। इंसान के जीवन में कुछ पल ऐसे आते हैं जब वह समाज के बनाए विचारों को छोड़ कुछ अलग करने की ठान लेता है।

ऐसा ही एक मार्मिक मामला स्थानीय नगर के कुरैशी मार्ग से सामने आया है, जहां एक बहन ने अपने भाई की अंतिम यात्रा में अग्नि देकर समाज की सदियों पुरानी रूढ़िवादी परंपराओं को पीछे छोड़ दिया और एक नई मिसाल कायम की।

मिली जानकारी के अनुसार, कुरैशी मार्ग निवासी लालू पटवा (55 वर्ष), पुत्र रामकिशन पटवा, महमूदाबाद नगर में ही एक छोटी सी दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करते थे। कुछ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह घर में पूरी तरह अकेले रहते थे।

वह अपने माता-पिता की इकलौती पुरुष संतान थे और उनका कोई बेटा या भाई नहीं था। पिछले कुछ समय से वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनका निधन हो गया। भाई की मृत्यु के बाद सबसे बड़ा संकट अंतिम संस्कार को लेकर खड़ा हो गया, क्योंकि घर में रीति-रिवाजों को पूरा करने के लिए कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। ऐसे भावुक और कठिन समय में समाज के तानों और पुरानी रूढ़ियों की परवाह न करते हुए उनकी 60 वर्षीय बड़ी बहन विमला देवी आगे आईं।

उन्होंने भाई के प्रति अपने प्रेम और कर्तव्यों को सर्वोपरि रखा। विमला देवी ने शव यात्रा से लेकर अंतिम संस्कार तक की सभी रस्में खुद पूरी कीं। इसके बाद रमुआपुर स्थित मुक्तिधाम में पूरी विधि-विधान के साथ भाई लालू पटवा की चिता को मुखाग्नि दी। एक बहन के इस अदम्य साहस, हिम्मत और समर्पण को देखकर श्मशान घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

वहां मौजूद लोगों ने कहा कि विमला देवी ने साबित कर दिया है कि संकट के समय बहनें भी बेटों और भाइयों से कम नहीं होतीं। इस दुखद घड़ी में मनोज श्रीवास्तव, अशोक नाग, देशराज, दिनेश, संजय, राजेश, मुशीर और दीपक सहित कई संभ्रांत नागरिकों ने मुक्तिधाम पहुंचकर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त बहन को ढांढस बंधाया।

The post बहन ने रूढ़िवादिता तोड़ भाई को दी मुखाग्नि appeared first on Morningpoint.

‘चल ना रील बनाते हैं’ के पीछे की सोच क्या थी? अमित त्रिवेदी ने खोला राज़
मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो ‘ये फितूर तेरा’ का म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ हो गया है और इसके साथ आया है मज़ेदार ट्रैक ‘फील बनाते हैं’, जिसका हुक लाइन ‘चल ना रील बनाते हैं, फील बनाते हैं’ हर किसी की जुबान पर चढ़ता जा रहा है। यह गाना इतना फ्रेश, फन और यूथफुल है कि इसकी लाइनें आज की जेन ज़ी की रोज़मर्रा की बातचीत का हिस्सा लगती हैं।

नेशनल अवॉर्ड विजेता म्यूज़िक कंपोज़र अमित त्रिवेदी ने हाल ही में बताया कि इस गाने का वायरल हुक ‘चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश एक ऐसा गाना बनाने की थी, जिससे आज की युवा पीढ़ी तुरंत जुड़ सके। अपने कैची म्यूज़िक, प्यारी केमिस्ट्री और मॉडर्न वाइब्स के साथ ‘फील बनाते हैं’, ‘ये फितूर तेरा’ की दुनिया को खूबसूरती से पेश करता है, जहाँ यंग लव, नई दोस्ती और जेन ज़ी की बेफिक्र सोच देखने को मिलती है।

हुक लाइन ‘चल ना रील बनाते हैं’ के पीछे की कहानी बताते हुए, अमित त्रिवेदी ने कहा, “हमें ‘ये फितूर तेरा’ जैसे जेन ज़ी शो के लिए एक मज़ेदार गाना चाहिए था। गाने का कॉन्सेप्ट यह था कि एक लड़की अपने पसंदीदा लड़के के लिए गा रही है। उसी सोच के साथ और आज के दौर को ध्यान में रखते हुए ‘चल ना रील बनाते हैं’ लाइन हमारे दिमाग में आई। आजकल हर कोई रील बना रहा है, इसलिए यह लाइन बहुत रिलेटेबल लगी। गीत सागर ने इस गाने के बोल बेहद खूबसूरती से लिखे हैं। उन्होंने गाने के मूड और फीमेल लीड के जज़्बात को बहुत अच्छी तरह शब्दों में ढाला है। इस गाने को कंपोज़ करने में मुझे बहुत मज़ा आया। काफी समय बाद मुझे इतना हल्का-फुल्का और मस्तीभरा गाना बनाने का मौका मिला, और मैंने इस पूरी प्रक्रिया को खूब एंजॉय किया।”

देखिए ‘ये फितूर तेरा’, 5 अगस्त से हर रात 8:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर। साथ ही इसे कभी भी जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करें।

The post ‘चल ना रील बनाते हैं’ के पीछे की सोच क्या थी? अमित त्रिवेदी ने खोला राज़ appeared first on Morningpoint.

Gen Z की सोच को पर्दे पर लाया स्टार प्लस, ‘ये फितूर तेरा’ में दिखेगी नई पीढ़ी की आवाज़
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं अधिक मुखर होकर सामने आई है। यह सिर्फ़ विरोध या बहस तक सीमित नहीं रही, बल्कि उस सोच और पहचान की अभिव्यक्ति बन गई है जिसे आज की पीढ़ी खुलकर सामने रखना चाहती है। इंस्टाग्राम, रील्स और मीम्स अब केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहे, बल्कि ऐसे मंच बन गए हैं जहाँ Gen Z बिना किसी झिझक के अपनी भावनाएं और विचार साझा कर रही है। यह पीढ़ी खुद को जज किए जाने से ज़्यादा समझे जाने की उम्मीद रखती है।

यही बदलाव अब मनोरंजन की दुनिया में भी साफ़ दिखाई दे रहा है। एक समय था जब दर्शकों को ऐसे नायक पसंद आते थे जो हर परिस्थिति में सही फैसला लेते थे और जिनमें कोई कमी नहीं होती थी। लेकिन अब दर्शकों का झुकाव ऐसे किरदारों की ओर बढ़ा है जो वास्तविक लगते हैं। वे गलतियां करते हैं, भावुक होते हैं, संघर्ष करते हैं और अपनी कमियों के साथ आगे बढ़ते हैं। ऐसे किरदार दर्शकों को इसलिए पसंद आते हैं क्योंकि उनमें उन्हें अपनी झलक दिखाई देती है।

इस बदलाव का एक चर्चित उदाहरण शाहिद कपूर का फिल्म कबीर सिंह का किरदार रहा। इस किरदार को लेकर लोगों की राय अलग-अलग थी। कुछ ने उसकी आलोचना की, तो कई लोगों ने उसकी भावनाओं और परिस्थितियों को समझने की कोशिश की। यही वजह रही कि यह किरदार लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। इसने यह सवाल खड़ा किया कि किसी व्यक्ति को सिर्फ़ उसके व्यवहार से नहीं, बल्कि उसकी पूरी कहानी और परिस्थितियों से भी समझा जाना चाहिए।

इसी सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’। कॉलेज लाइफ की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो केवल एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि उन युवाओं की कहानी है जो अपनी पहचान बनाने, अपने सपनों को पूरा करने और समाज की अपेक्षाओं के बीच खुद को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

शो का मुख्य किरदार जीत पारंपरिक टीवी हीरो जैसा नहीं है। वह जिद्दी है, भावुक है और कई बार दिल से फैसले लेता है। वहीं सौम्या एक ऐसी युवती है जो नई दुनिया में कदम रखते हुए अपने डर, असुरक्षाओं और आत्मविश्वास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है। दोनों किरदारों की यात्रा आज के युवाओं के संघर्ष, रिश्तों और भावनाओं को करीब से दिखाने का प्रयास करती है।

स्टार प्लस के लिए भी यह शो एक अलग दिशा की शुरुआत माना जा रहा है। लंबे समय तक पारिवारिक कहानियों और मजबूत महिला किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले इस चैनल ने अब युवाओं की दुनिया और कॉलेज लाइफ को अपनी कहानी का केंद्र बनाया है। यह बदलाव केवल विषय बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि बदलते दर्शकों की पसंद और उनकी सोच को समझने की कोशिश भी है।

आज का युवा ऐसे किरदारों को देखना चाहता है जो उसकी तरह उलझते हैं, असफल होते हैं, गलतियां करते हैं और फिर उनसे सीखकर आगे बढ़ते हैं। यही कारण है कि ‘ये फितूर तेरा’ खुद को सिर्फ़ एक रोमांटिक ड्रामा के रूप में नहीं, बल्कि आज की पीढ़ी की भावनाओं, रिश्तों और आत्म-खोज की कहानी के रूप में पेश करता है।

शो अपने किरदारों की कमियों का महिमामंडन नहीं करता, बल्कि उनके पीछे छिपी भावनाओं, परिस्थितियों और फैसलों को समझने की कोशिश करता है। ऐसे समय में, जब युवा अपनी पहचान और अपनी आवाज़ को लेकर पहले से अधिक मुखर हैं, ‘ये फितूर तेरा’ उसी पीढ़ी की उम्मीदों, सपनों और फितूर को छोटे पर्दे पर उतारने का प्रयास करता है। यही वजह है कि यह शो आज के दर्शकों, खासकर युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता रखता है।

The post Gen Z की सोच को पर्दे पर लाया स्टार प्लस, ‘ये फितूर तेरा’ में दिखेगी नई पीढ़ी की आवाज़ appeared first on Morningpoint.

क्वांटम म्यूचुअल फंड ने जयपुर में खोला नया कार्यालय, राजस्थान में बढ़ाई मौजूदगी
जयपुर। क्वांटम एसेटमैनेजमेंट कंपनी (क्वांटम एएमसी) ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया है। कंपनी ने इसे उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने और निवेशकों तथा डिस्ट्रीब्यूटर्स तक बेहतर पहुंच बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। जयपुर कार्यालय के साथ देशभर में कंपनी की शाखाओं की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

कंपनी के अनुसार, जयपुर उत्तर भारत के तेजी से विकसित हो रहे प्रमुख निवेश बाजारों में शामिल है। पर्यटन, रत्न एवं आभूषण, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लगातार विकास के कारण शहर में निवेश के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है।

क्वांटम एएमसी ने बताया कि राजस्थान देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2016-17 के लगभग 8.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 18.30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और शहरीकरण में निवेश के साथ-साथ दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी), बेहतर सड़क संपर्क, एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक पार्क जैसी परियोजनाएं आर्थिक विकास को गति दे रही हैं।

कंपनी ने एएमएफआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 31 मार्च, 2026 तक राजस्थान का औसत म्यूचुअल फंड एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एएयूएम) 1.52 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो देश के कुल एएयूएम का लगभग दो प्रतिशत है। इनमें अकेले जयपुर का एएयूएम 68,335.60 करोड़ रुपये रहा, जो राज्य के कुल एएयूएम का करीब 44.75 प्रतिशत है। वहीं, 31 मई, 2026 तक राजस्थान में म्यूचुअल फंड निवेश का आकार लगभग 1.65 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी के अनुसार, इक्विटी आधारित योजनाओं में लगातार बढ़ता निवेश निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत है।

इस अवसर पर क्वांटम एएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीमांत शुक्ला ने कहा कि राजस्थान में तेजी से हो रहे शहरीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास और वित्तीय जागरूकता के कारण जयपुर कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गया है। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के माध्यम से कंपनी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निवेशकों तथा डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करेगी तथा दीर्घकालिक निवेश समाधानों को अधिक लोगों तक पहुंचाएगी।

कंपनी के अनुसार, पिछले एक तिमाही के दौरान उसने तीन नए शहरों में शाखाएं खोली हैं। जयपुर कार्यालय के शुरू होने के साथ उसका वितरण नेटवर्क और निवेशकों तक पहुंच पहले से अधिक मजबूत होगी।

(नोट: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश करने से पहले योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।)

The post क्वांटम म्यूचुअल फंड ने जयपुर में खोला नया कार्यालय, राजस्थान में बढ़ाई मौजूदगी appeared first on Morningpoint.

ट्रायम्फ एकेडमी, सीएएल ब्लैक, एसएमआर, सोनी क्लब , यूथ क्लब व सीएएल ग्रे जीते मुकाबले
लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन (सीएएल) के तहत खेली जा रही लेट जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को खेले गए कई मुकाबलों में ट्रायम्फ क्रिकेट एकेडमी, सीएएल ब्लैक, एसएमआर क्रिकेट एकेडमी, सोनी क्रिकेट क्लब,यूथ क्रिकेट क्लब और सीएएल सीएएल ग्रे ने अपने-अपने मैच जीते। सार क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ट्रायम्फ क्रिकेट एकेडमी ने विजन क्रिकेट क्लब को 31 रन से हरा दिया। ट्रायम्फ एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 4 विकेट पर 286 रन बनाए, जिसमें अब्दुल कासिफ ने 99 गेंदों पर 22 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 182 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जबकि शिवा पटेल ने 53 रन जोड़े। विजन क्लब की ओर से आयुष यादव ने 3 विकेट लिए। जवाब में विजन क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवरों में 9 विकेट पर 255 रन ही बना सकी, जिसमें पीयूष वर्मा ने 73 और मोहम्मद अयान ने 56 रन बनाए। आॅलराउंड खेल के लिए अब्दुल कासिफ को मैन आॅफ द मैच चुना गया।

सेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मैच में सीएएल ब्लैक ने सेज क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित किया। सेज क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 31.4 ओवरों में 162 रन बनाए, जिसमें अखिल कुमार ने 52 और मनु सिंह ने 48 रन बनाए। सीएएल ब्लैक के मनु सिंह और सचिन गुर्जर ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में सीएएल ब्लैक ने 31 ओवरों में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम से सचिन गुर्जर ने 44 और मोहम्मद रिजवान ने 31 रन बनाए, जबकि विरोधी टीम के जय शुक्ला ने 2 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन गुर्जर को मैन आॅफ द मैच मिला। सिन्द्रा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में एसएमआर क्रिकेट एकेडमी ने सीएएल व्हाइट को 34 रनों से शिकस्त दी।

एसएमआर एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 5 विकेट पर 239 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें आदर्श वर्मा ने 104 रनों का शानदार शतक लगाया और ओम ठाकुर ने नाबाद 90 रन बनाए। काल व्हाइट के कफील अहमद ने 2 विकेट लिए। जवाब में सीएएल व्हाइट की टीम 35 ओवरों में 6 विकेट पर 205 रन ही बना सकी। यश वर्धन सिंह नेगी ने नाबाद 67 और दिव्यांश जोशी ने नाबाद 76 रनों की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विजेता टीम से आदर्श वर्मा मैन आॅफ द मैच बने। जीसीआरजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सोनी क्रिकेट क्लब ने कूह स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से एकतरफा मात दी। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी कूह स्पोर्ट्स की टीम 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी, जिसमें वत्सल्य ने 44 रन बनाए।

सोनी क्रिकेट क्लब के सूरज यादव ने 3 विकेट झटके। जवाब में सोनी क्रिकेट क्लब ने महज 19.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाकर मैच जीत लिया। उत्कर्ष यादव ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली और अश्वनी कुमार ने नाबाद 51 रन बनाए, जबकि विरोधी टीम के वत्सल्य को 2 विकेट मिले। उत्कर्ष यादव को मैन आॅफ द मैच मिला। जीसीआरजी बी ग्राउंड पर खेले गए मैच में यूथ क्रिकेट क्लब ने ब्लेज विलो क्रिकेट एकेडमी को 34 रनों से हरा दिया। यूथ क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए, जिसमें दिव्यांश सिंह ने नाबाद 54 और कप्तान शौर्य प्रताप बिंद ने 32 रन बनाए।

ब्लेज विलो के गेंदबाज विशाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। जवाब में ब्लेज विलो की टीम यूथ क्रिकेट क्लब के कप्तान शौर्य प्रताप बिंद की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 28.1 ओवरों में 138 रनों पर ढेर हो गई। शौर्य प्रताप ने 6 विकेट झटके, जबकि ब्लेज विलो के लिए आर्यांश पांडे ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। शौर्य प्रताप बिंद को उनके बेहतरीन आॅलराउंड खेल के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया।

वहीं,सूर्या ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सीएएल ग्रे ने सीएएल पिंक को 39 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल ग्रे ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट खोकर 282 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज सूर्यांश राय ने 76 गेंदों पर 18 चौकों व 1 छक्के की मदद से 116 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान रुद्रांश वार्ष्णेय ने 66 रन जोड़े। सीएएल पिंक के सुमित कुमार ने 2 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएएल पिंक की टीम 35 ओवरों में 9 विकेट पर 243 रन ही बना सकी। टीम की ओर से उत्कर्ष यादव ने 50 और संदेश पाल ने 49 रन बनाए। सीएएल ग्रे के गेंदबाज अभिषेक मिश्रा और सूर्यांश राय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। शानदार शतकीय पारी और 3 विकेट लेने वाले सूर्यांश राय को ‘मैन आॅफ द मैच’ चुना गया।

The post  ट्रायम्फ एकेडमी, सीएएल ब्लैक, एसएमआर, सोनी क्लब , यूथ क्लब व सीएएल ग्रे जीते मुकाबले appeared first on Morningpoint.

9 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को पीएसी (केंद्रीय पुलिस बल) के महानिदेशक (डीजी) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही राज्य के कई पुलिस जोनों में भी नए अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) तैनात किए गए हैं। इसी कड़ी में यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में तैनात जय नारायण सिंह को अब पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गई है।

इस बड़े फेरबदल के तहत ध्रुव कान्त ठाकुर को पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त करने के साथ ही नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, डीजी सीआईडी एवं साइबर क्राइम के पद पर कार्यरत बिनोद कुमार सिंह के कंधों पर सरकार ने यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार भी डाल दिया है। कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों के जरिए कई अन्य अधिकारियों को भी नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

The post 9 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी appeared first on Morningpoint.

मंत्री एके शर्मा के प्रयासों से ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक विस्तार, यूपी बनेगा और पावरफुल
एनटीपीसी के साथ संयुक्त उपक्रम में बनेगी ₹38,358 करोड़ की विशाल ऊर्जा परियोजना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रदेश सरकार ने 3×800 मेगावाट क्षमता की नई तापीय ऊर्जा परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। कुल 2400 मेगावाट क्षमता वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत लगभग ₹38,358 करोड़ होगी। इस परियोजना को प्रदेश सरकार एवं एनटीपीसी के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से स्थापित और संचालित किया जाएगा।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में लगभग 4000 मेगावाट की नई तापीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी गई है, जिससे प्रदेश की तापीय ऊर्जा क्षमता लगभग दोगुनी हो चुकी है। अब सरकार इसे तीन गुना करने के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रही है। यह नई परियोजना उसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एनटीपीसी के साथ इस परियोजना के लिए अनुबंध किया था। आज मंत्रिपरिषद द्वारा मिली मंजूरी उस संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से प्रदेश में उद्योगों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सस्ती, पर्याप्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल जनसंख्या के आधार पर ही नहीं, बल्कि ऊर्जा क्षमता और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर घर, हर गांव और हर उद्योग तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाई जाए।

The post मंत्री एके शर्मा के प्रयासों से ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक विस्तार, यूपी बनेगा और पावरफुल appeared first on Morningpoint.

केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेंध लगाने वाली ‘बागरिया गैंग’ का पर्दाफाश, 8.75 लाख के जेवर-नकदी बरामद
रिपोर्ट – सिद्धार्थ जैन

जयपुर । अजमेर जिले की बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर और ग्राम चुरली में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर ‘बागरिया गैंग’ के तीन सदस्यों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख 75 हजार 900 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मूल दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लालचन्द कायल एवं वृत्ताधिकारी किशनगढ़ ग्रामीण आयुप वशिष्ठ के सुपरविजन में की गई।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 के नवंबर-दिसंबर और जनवरी 2026 के दौरान राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर्स तथा ग्राम चुरली स्थित पुश्तैनी मकान में लगातार चोरी की वारदातें सामने आई थीं। इन घटनाओं में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई थी। मामले दर्ज होने के बाद थानाधिकारी दयाराम चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और बीटीएस लोकेशन की मदद से विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण कार्य कर रही कंपनियों के कर्मचारियों की गतिविधियों की पड़ताल की। इसी दौरान एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी नाथूलाल गुर्जर की कॉल डिटेल संदिग्ध पाई गई, जिसके बागरिया गैंग से संपर्क सामने आए।

इसी बीच पीसांगन थाना पुलिस द्वारा नकबजनी के एक अन्य मामले में बागरिया गैंग के कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिलने पर बांदरसिंदरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाथूलाल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में रेकी कर गैंग को सूचनाएं देने का खुलासा हुआ।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 38.51 ग्राम सोने के जेवरात, 411.27 ग्राम चांदी के जेवरात, 1 लाख 33 हजार रुपये नकद, परिवादिया रतन कंवर एवं प्रीति चारण के मूल दस्तावेज तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों में लखन मोग्या (24) और नेमा बागरिया (42) निवासी खातोलाई, बांदरसिंदरी, पप्पू बागरिया (33) निवासी दूदू तथा रेकी करने वाला नाथूलाल गुर्जर (41) निवासी मुण्डोती शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी दयाराम चौधरी, कांस्टेबल अनिल कुमार, भागचन्द, बजरंग लाल, रामसिंह, चालक भोजराज तथा महिला कांस्टेबल संतरा और बीना धाभाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The post केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेंध लगाने वाली ‘बागरिया गैंग’ का पर्दाफाश, 8.75 लाख के जेवर-नकदी बरामद appeared first on Morningpoint.