डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय महिलाओं के बेहतर माहौल के लिए बनाएगा आईसीसी और स्पेशल सेल

लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने अपने संबद्ध संस्थानों को महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर बेहतर माहौल देने के लिए पत्र जारी किया है। कहा गया है कि महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण ऐक्ट के तहत कदम उठाये जाएं। इसके तहत इंटरनल कम्प्लेंट्स कमेटी और एक स्पेशल सेल बनाने का निर्देश दिया है। यह कमेटी और सेल महिलाओं की शिकायतों को सुनने के साथ ही उनके निवारण का कदम उठायेगी। साथ ही संवेदनशील मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित कराना होगा।

यह भी पड़े-एड्स कंट्रोल सोसायटी के रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने के निर्देश
दरअसल, शिक्षा विभाग ने सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं में महिलाओं के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए उक्त ऐक्ट लागू करने को कहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय ने अपने संबद्ध संस्थान को इस पर अमल करने का निर्देश दिया है। कैंपस के महत्वपूर्ण स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाकर कर्मचारियों को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही इसके रोकथाम को बताना है। साथ ही संस्थान के नोटिस बोर्ड पर कम्प्लेन कमेटी के सदस्यों का नाम सहित अन्य जानकारी लगानी होगी। साथ ही संवेदनशील मुद्दों पर कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन समय-समय पर कराना होगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button