आर्थिक सहयोग के साथ मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 22 जून है।

प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि आईटीआई प्रवेश के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों को यह एक और अवसर प्रदान किया गया है।

संस्थान में कुल 26 व्यवसाय संचालित हैं, साथ ही 3 टीटीएल (Training Through Learning) व्यवसाय भी उपलब्ध हैं, जिनमें गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाता है। इन कोर्सों के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार एवं रोजगार दोनों की दिशा में प्रोत्साहित किया जाता है।

विशेष रूप से टाटा मोटर्स द्वारा संचालित डीएसटी (DST) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के 13 व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों को स्टाइपेन्ड भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।

प्रवेश हेतु इच्छुक 8वीं या 10वीं उत्तीर्ण (कोर्स के अनुसार) अभ्यर्थी www.sevtup.in वेबसाइट पर शीघ्र पंजीकरण करें। पंजीकरण के संबंध में अधिक जानकारी व सहायता के लिए कार्यदिवसों में संस्थान से सीधे संपर्क किया जा सकता है या हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
हेल्पलाइन नंबर:
0522-4047658, +91-9369876790, +91-6307236612, +91-8655319819

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button