आबकारी विभाग ने छापेमारी में पकड़ी अपमिश्रित शराब और उपकरण,चार गिरफ्तार

लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में  एक निजी अपार्टमेंट में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध अपमिश्रित शराब सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है।
 आबकारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर मंगलवार को कृष्णानगर कोतवाली इलाके स्थित आवासीय कॉम्प्लेक्स कन्याकुंज में घेराबंदी कर छापेमारी किया गया।  पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर बड़ी मात्रा में अवैध और अपमिश्रित शराब बरामद के साथ मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक के अनुसार पकड़ी गई अवैध अपमिश्रित शराब और उपकरण  सहित चार गिरफ्तार किए गए आरोपियों को  कृष्णा नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।
कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास जायसवाल
  निवासी तेलियाकोट थाना घन्टाघर, रायबरेली, विकास जायसवाल निवासी सोथी थाना महराजगंज रायबरेली,शशांक निगम  निवासी  ग्राम गंडी संजरखा थाना, मलिहाबाद,प्रशान्त जायसवाल निवासी ग्राम कादिरपुर थाना आसीवन, जिला उन्नाव के रूप में हुई है।
आरोपियों के पास से 14 बोतलें विदेशी शराब,11 आधी बोतलें शराब, 96 पव्वे, 63 नकली क्यूआर कोड, विभिन्न ब्रांडों के 184 नकली ढक्कन, 73 खाली बोतलें  और आधी बोतलें, 3 मोबाइल फोन, एक स्कूटी और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार सूजा, चाकू, पेचकस, सिरिंज आदि बरामद हुआ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button