महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज में 9 जनवरी को हीरो मोटोकार्प लि., हरिद्वार, उत्तराखंड द्वारा केवल महिलाओं के लिए विशेष कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने दी।

ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम. ए. खाँ ने बताया कि इस कैम्पस ड्राइव में केवल महिला अभ्यर्थी भाग ले सकती हैं। प्रतिभाग के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल के साथ-साथ आईटीआई (फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर आदि) में वर्ष 2022, 2023, और 2024 में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयुसीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े-योगी सरकार ने यूपी के ग्रामीणों का माफ किया ‘सामुदायिक अंशदान’

यह भी पढ़े-लाखों की लागत से बना हाईटेक शौचालय बदहाल 

कंपनी द्वारा चयनित महिला उम्मीदवारों को 23,626 रूपए प्रति माह सीटीसी और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, अप्रेंटिसशिप के लिए भी भर्तियां की जाएंगी, जिनका मासिक मानदेय 17,936 रूपए होगा।

यह भी पढ़े-दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा,5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को नतीजे

इच्छुक महिला अभ्यर्थी 9 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे अपने बायोडाटा और सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज के परिसर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button