सुमतिधाम में 27 अप्रैल से 2 मई तक पट्टाचार्य महामहोत्सव का महाआयोजन

लखनऊ। मध्यप्रदेश के इंदौर के गांधीनगर के समीप विकसित टाउनशिप गोधा स्टेट में स्टेट के प्रवर्तक मनीष-सपना गोधा ने अपने स्वअर्जित धन से तीर्थ स्वरूप दिगंबर जैन जिनालय सुमतिधाम का निर्माण कराकर अपनी उदारता, दानवीरता और अपने हृदय की विशालता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

सुमतिधाम में 27अप्रैल 2025 से 2 मई 2025 तक पट्टाचार्य महामहोत्सव का महाआयोजन होगा। इसमें गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का पट्टाचार्य पद आचार्य विशुद्ध सागर जी महामुनिराज को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर आचार्य सहित 400 से अधिक साधु-संतों का सान्निध्य मिलेगा।धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस तरह विशाल संघ एवं बड़ी संख्या में समाजजन की उपस्थिति में यह महाआयोजन होगा। इसके संयोजक मनीष सपना गोधा परिवार है।

यह भी पढ़े-हवा में उड़ कर आया बनेडिया जी का दिगम्बर जैन मंदिर, वैज्ञानिक भी हैरान, खुदाई में कही नहीं मिलीनींव 

दिगंबर जैन समाज फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सुमतिधाम जिनालय शहर का एकमात्र पहला ऐसा जिनालय होगा जिसकी बेदी में वियतनाम से आयातित श्वेत मार्बल से निर्मित जैन धर्म के पंचम तीर्थंकर श्री 1008 सुमतिनाथ भगवान की 51 इंच की प्रतिमा विराजमान होगी। वर्तमान में शहर के किसी भी जिनालय में मूल नायक के रूप में सुमतिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान नहीं है। इस दृष्टि से सुमतिनाथ भगवान को समर्पित यह नगर में पहला जिनालय होगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button