पत्नी से मारपीट के दौरान चाकू लगने से पति की मौत 

लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी से मारपीट के दौरान चाकू लगने से पति की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पत्नी से पूछताछ कर रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर ने बताया कि गाजीपुर क्षेत्र के बी ब्लॉक निवासी मोहम्मद शावेज 45 वर्ष शुक्रवार की देर रात शराब पीकर घर लौटा था। शराब के नशे में धुत होकर वह पत्नी से गाली गलौज कर रहा था। पत्नी रजिया के विरोध करने पर वह उससे मारपीट करने लगा। उसे समय रजिया सब्जी काट रही थी जिससे उसके हाथ में रखा हुआ चाकू शावेज के सीने में घुस गया। जिस पर वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पलिस घायल को अस्पताल लेकर चली गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button