आईएएस किंजल सिंह ने परिवहन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

लखनऊ।आईएएस किंजल सिंह ने आज सोमवार को परिवहन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति संबंधी जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्य दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए सरकार की मंशानुरूप पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कहीं भी शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए। कहीं से भी लापरवाही एवं जवाबदेही में कमी की खबर आयेगी, संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कार्मिक समय से कार्यालय में उपस्थित रहे। अपने कार्यदायित्वों को समय से पूर्ण करते हुए नागरिकों के प्रति भी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रदेश में विभाग के प्रति लोगों की अच्छी धारणा बने।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button