
लखनऊ| सआदतगंज स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नवनिर्माण को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं|आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को शिखर एवं वेदी निर्माण की पूजा विधिवत संपन्न हुई| इस दौरान श्रीजी की मूर्ति के दातार का चयन पर्चियां के माध्यम से किया गया|
शुक्रवार को सआदतगंज जैन मंदिर में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ| जिनके सानिध्य में मंदिर निर्माण को लेकर शिखर और वेदी निर्माण पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ| इसके बाद मूल नायक प्रतिमा के दातार का चयन पर्ची के द्वारा किया गया| जिसका सौभाग्य कमला जैन, जागेश जैन,प्रमेश जैन,वैभव जैन, समेत मीना जैन काला परिवार को प्राप्त हुआ|
इसके बाद श्री जी को विराजमान करने के लिए वेदी निर्माण का भी सौभाग्य काला परिवार को ही मिला | इसके बाद शिखर निर्माण का सौभाग्य वीरेंद्र गंगवाल के परिवार को प्राप्त हुआ| मुख्य द्वार के निर्माण का सौभाग्य मयंक जैन गंगवाल,सरस्वती देवी की वेदी निर्माण
प्रमेश जैन काला की बेटी रिशिका और इशिता समेत पारसनाथ भगवान की यक्षिणी पद्मावती देवी के वेदी के निर्माण का सौभाग्य विमल जैन, पीयूष जैन बाकलीवाल परिवार को मिला| इसके बाद महाराज श्री के सानिध्य में पूजन विधि कार्यक्रम के साथ वेदी निर्माण में जैन समाज के सैकड़ो लोगों के साथ स्वर्ण,रजत और कांस्य का भी शीला रखकर इस कार्यक्रम को भव्यता का रूप दिया गया | इस दौरान भारी संख्या में जैन समुदाय के लोग पुरुष महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे|





